धनतेरस को लेकर सजा बाजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। धनतेरस को लेकर श्रीनगर बाजार पूरी तरह से सज गया है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए गत दो दिनों से बाजार की रौनक बढ़ गई है। धनतेरस से पहले ही बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंचने लग गए हैं। दुकानदारों ने भी बाजार में अपनी-अपनी दुकानें सजा दी हैं। गणेश बाजार, काला रोड, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गोला बाजार आदि स्थानों पर खील-बताशे, बर्तन, मालाओं, दीये आदि की दुकानों से बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। पटाखा बाजार भी जीआईटीआई मैदान से सटे भाग में सज गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *