राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तिथियां तय

Spread the love

 

बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो़ दुर्गेश पंत एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तिथिायां तय हो गई है। विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता 31 अक्टूबर होगी। विकास खण्ड गरुड़ की प्रतियोगिता खोलिया विवेकानंद इंका, कपकोट की विवि मंदिर हिचौड़ी तथा बागेश्वर की विविमं मंडलसेरा में होगी। जनपद स्तरीय कार्यक्रम चार नवंबर को विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका बागेश्वर में होगी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय़ स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तन्त्र को समझना है। इसके साथ ही उपविषय अपने पारिस्थितिकी तंत्र को जानें, स्वास्थ्य पोषण एवं कल्याण को बढ़ावा देना,पारिस्थितिकी तंत्र एवं स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्तिक अभ्यास,आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण, पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार में समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक अपने शोध अनुभव पत्र प्रस्तुत करेंगे। नवंबरअंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन यूकोस्ट देहरादून में होगा। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 27 से 31 दिसंबर को होगा। यह जानकारी जनपद समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *