खेलेगी बिटिया, फुटबॉल टीम हुई रवाना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्कॉलर्स अकादमी के बालिका सब जूनियर वर्ग के फुटबॉल खिलाड़ी कनक,अवनी शर्मा, अनुष्का रावत, अरुणा रावत, भव्य रावत और अदिति रावत का चयन पौड़ी जनपद की फुटबॉल टीम में हुआ है। जबकि, जूनियर वर्ग अंडर-17 में दीक्षा रावत, श्रेया रावत, एकता कोटनाला, मानसी बिष्ट, तनीषा रावत और प्रज्ञा रावत चयनित हुए हैं। दोनों ही आयु वर्गों की 14 सदस्य टीम गुरुवार को रवाना हुई। शुक्रवार से महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी स्कॉलर अकादमी के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक सत्येंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय, शारीरिक प्रशिक्षक बॉक्सिंग कोच अरुण, महिला प्रशिक्षक पूनम बिष्ट को दिया है। विद्यालय के डायरेक्टर सौरभ नेगी व समस्त विद्यालय स्टाफ जनपद पौड़ी की फुटबॉल टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *