अभिभावक संघ के अध्यक्ष बनें दौलत कठैत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में बुधवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल की देखरेख में अभिभावक संघ का गठन किया गया। अभिभावक संघ के गठन पर अध्यक्ष दौलत कठैत, उपाध्यक्ष संगीता, सचिव प्रियंका अग्रवाल और सदस्य के रूप में डॉ. ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुमन प्रकाश गैरोला, अभिषेक पुरवाल, शीतल घिल्डियाल, आरती खत्री, दुर्गी उनियाल को नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने नवयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों को विद्यालय से संबंधित गतिविधियां के बारे में जानकारी दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *