दायित्वधारियों का किया फूलमालाओं से स्वागत

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी जिले से पूर्व ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार बेबी असवाल को राज्य महिला उद्यमिता परिषद का अध्यक्ष व प्रतापनगर से प्रेम दत्त जुयाल को उत्तराखंड कृषक परिषद का उपाध्यक्ष बनाये जाने से खुश भाजपाइयों ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। दायित्वधारियों का भाजपा कार्यालय में फूलमालाओं से स्वागत करने के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया। दायित्वधारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विजय सिंह पंवार, शक्तिलाल शाह, विनोद कंडारी, जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सुसंगठित व अनुशासनात्मक पार्टी है। और संगठन में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है। कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगी। बेबी असवाल को राज्य महिला उद्यमिता परिषद में अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। हर्ष जताने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, रवि सेमवाल, अबरार, बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, ब्लॉक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट, जाखणीधार सुनीता देवी, विजय कठैत, उदय रावत, विक्रम कठैत, भूपेंद्र चौहान, नरेश नेगी, अबरार अहमद, असगर अली, पंकज बरवाण, गजेंद्र चौहान, दिनेश चमोली, आशाराम थपलियाल, कुसुम चौहान, गीतांजलि सजवाण आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *