आप की सरकार बनने पर एक माह के भीतर बनेगा डीडीहाट जिला

Spread the love

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने डीडीहाट जिले के गठन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा पर खुशी जताई है। आप जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुनेडा ने कहा कि मुफ्त बिजली,रोजगार,मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी के बाद नए जिलों का गठन करने की घोषणा की है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के डीडीहाट,काशीपुर,रानीखेत,कोटद्वार,यमुनोत्री,रूड़की को जिला बनाना विकास के लिए काफी जरुरी है। डीडीहाट की जनता काफी लंबे समय से अलग जिले की मांग कर रही है। भाजपा व कांग्रेस ने अन्य जिलों की मांग पर जनता को गुमराह किया है। 2022 में आप की सरकार बनने के बाद एक माह के भीतर डीडीहाट जिला बनाया जाएगा। इस दौरान संगठन मंत्री गिरीश जोशी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह बिष्ट,सैनिक मोर्चा जिलाध्यक्ष कै़महादेव भट्ट,ड़ललित मोहन भट्ट,मुकेश पाण्डेय,डीडीहाट संगठन मंत्री दीवान सिंह मेहता,देवेंद्र सिंह बोरा,धारचूला के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण सोराडी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *