पेड़ पर लटके मिले शव की हुई पहचान

Spread the love

हरिद्वार। सिडकुल में रविवार सुबह पेड़ पर लटके मिले शव की पहचान गांव बौगला बहादराबाद निवासी विक्की के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने एकम्स कंपनी के पास लेबर चौक पर सड़क किनारे एक पेड़ पर शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। शरीर पर किसी तरह का निशान न होना सामने आया था।देर रात पुलिसिया पड़ताल में मृतक की पहचान विक्की उर्फ ब्रिजेश (30) पुत्र चमन निवासी अतमलपुर बौंगला बहादराबाद के रूप में हुई। पेशे से दिहाड़ी मजदूर ने संभवत आत्महत्या की है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शव परिजन को सौंप दिया गया है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *