हाईवे किनारे मिला शव, सड़क हादसे की आशंका

Spread the love

रुद्रपुर। खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बघौरा के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे से मौत की आशंका है। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को ग्राम बघौरा गेट के सामने एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मो. आसिम उर्फ गुड्डू पुत्र शरीफ अहमद निवासी वार्ड 08 रम्पुरा सितारगंज के रूप में हुई। मृतक के भाई मुजिम्मल सलमानी व अन्य परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शिनाख्त की। मृतक की पत्नी चमन ने बताया कि आसिम मजदूरी करता था और गुरुवार दोपहर काम पर निकला था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर वाहन का काले रंग का वाइजर भी पड़ा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि जांच जारी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *