संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़े से लटका मिला व्यक्ति का शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुर्ठेता के समीप एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
रिखणीखाल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण जर्नादन प्रसाद उर्फ जन्ना (50वर्ष) खच्चरों से सामान लाने व लेजाने का कार्य करता था। बताया कि क्षेत्र की एक महिला पिछले लंबे जर्नादन के साथ उसके घर पर रह रही थी। लेकिन, कुछ दिन पूर्व महिला जर्नादन को छोड़कर अपने गांव वापस लौट गई। सोमवार को जर्नादन महिला को वापस अपने साथ लाने के लिए उसके गांव गया हुआ था। लेकिन, महिला ने साथ आने से इंकार कर दिया था। इसी दौरान सोमवार शाम गांव के कुछ व्यक्तियों को जर्नादन का शव गांव के समीप पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। मौत के पुख्ता कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने पर ही चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *