बहन के घर आए भाई का शव नाले में पड़ा मिला

Spread the love

रुद्रपुर। संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आए भाई का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शक्तिफार्म नंबर दो निवासी मनोज सान (45 वर्षीय) अपनी बहन के घर संजयनगर खेड़ा में आया था। बुधवार शाम से वह लापता हो गया। बहन-बहनोई ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार सुबह लोगों ने नाले में एक युवक को पड़ा देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच वहां मनोज के बहन और बहनोई भी पहुंचे। नाले में पड़े युवक का चेहरा देख बहन के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नाले से निकाल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना ट्रांजिट र्केप से पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। उसकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने बताया कि मनोज राजमिस्त्री का काम करता था। उसे कुत्ते ने काट लिया था। वह शक्तिफार्म से बहन के घर रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *