टिहरी के युवक का था चंद्रबनी नाले में मिला शव

Spread the love

देहरादून(। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में शुक्रवार को मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान टिहरी निवासी 23 वर्षीय युवक के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने (फेफड़ों में पानी भरने) से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली पटेलनगर के इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शव की शिनाख्त अंशुल रावत (23) निवासी ग्राम डांग, थाना कीर्तिनगर, जिला टिहरी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अंशुल रोजगार के सिलसिले में देहरादून में रह रहा था और चंद्रबनी स्थित बिडलास फैक्ट्री में बतौर लेबर (मजदूरी) काम करता था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के फेफड़ों में पानी भरने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर विसरा सुरक्षित रख लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक नाले तक कैसे पहुंचा। इस पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंशुल का शव अपने साथ ले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *