हाथी के हमले में मृत ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया नागरिक अस्पताल

Spread the love

रुद्रपुर। हाथी के हमले में मृत ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रियांशु जोशी और नोगवा टेत्र वन दरोगा खीमानंद आर्य ने शव का पंचनामा भर शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया । शव को आरक्षित वन टेत्र के 150 मीटर अंदर पश्चिमी किलपुरा दिरतीय प्लाट संख्या 3 से बरामद किया गया।रेंज अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया की ग्रामीणों को आरक्षित वन टेत्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गई है। पूर्व में भी जंगल से लगे ग्रामों के प्रधानों को पत्र जारी कर आग्रह किया जाता रहा है बावजूद इसके लोग जंगल में प्रवेश कर रहे है जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं हो रही है। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों को आवश्यक कार्यवाही के बाद वन्य जीव अधिनियम के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *