दन्या के जशांण गधेरे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Spread the love

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लक के दन्या क्षेत्र में एक युवक का शव घर के पास ही गधेरे में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची दन्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार है। कुछ समय पहले ही युवक ने एमए के बाद बीएड किया था। पुलिस से मिली जानकारी बीते शनिवार को दन्या क्षेत्र के ग्राम पोखरी निवासी नंदन सिंह पुत्र ग्रीस सिंह सुबह करीब सात बजे घर से अचानक चला गया। इसके बाद परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं देर रात युवक के परिजनों को जशांण गधेरे में एक युवक फंदे से लटका दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने फंदे में लटके युवक की पहचान नंदन के रूप में की। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 साल है। मामले की जांच की जा रहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *