नदी से युवक का शव मिला

Spread the love

रुद्रपुर। गूलरभोज जलाशय क्षेत्र के ककराला गांव के समीप नदी से एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है युवक को दौरे पड़ते थे। शनिवार को ककराला गांव निवासी एक व्यक्ति ने पथरीघाट बनबाबा मंदिर के समीप नदी के अंदर कीचड़ में एक युवक का औंधे मुंह शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। टीम के साथ मौके पर पंहुचे गदरपुर थाना प्रभारी राजेश पांडे व गूलरभोज चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त ककराला गांव निवासी रेशम सिंह पुत्र बलबीर सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह रेशम सिंह जलौनी लकड़ी लेने जंगल गया था। उसको दौरे पड़ते थे। वहीं रेशम सिंह अपने पीटे पत्नी व दो मासूम बेटा-बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है। इधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत दौरा पड़ने से होना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *