नानकसागर में डूबे युवक का दूसरे दिन शव बरामद

Spread the love

रुद्रपुर(। होली के दिन नानकसागर जलाशय में नाव चला रहा एक युवक डूब गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया। कई घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद गुरुवार दोपहर युवक का शव बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम देवीपुरा बुधवार दोपहर नानकसागर जलाशय में नाव चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जलाशय में गिरकर डूब गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बुधवार शाम को अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार को एसडीआरएफ, जल पुलिस और नानकमत्ता पुलिस ने दोबारा सर्च अभियान चलाया। दोपहर के समय पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया। कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार, जसवीर को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *