टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर में एक युवक ने टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अध्यक्ष के सिर के पिछले हिस्से में हल्की चोट आई है। मामले में कार्रवाई के लिए टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वह शाम करीब चार बजे यूनियन के अन्य पदाधिकारियों संग कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान नशे की हालत में एक युवक उनके कार्यालय में घुसा और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप लगाया कि वह अक्सर नशेड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए कहते हैं। जिस पर नशा करने वाले कई बार निशाना बना चुके हैं। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष का कहना है कि युवक ने बेवजह उन पर जानलेवा हमला किया है। कहा कि यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने युवक के चंगुल से उन्हें बचाया। जिसके बाद पुलिस युवक को लेकर कोतवाली पहुंची है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *