बंगाल से लैंसडौन घूमने आए पर्यटक की मौत

Spread the love

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पश्चिम बंगाल से लैंसडौन घूमने आए एक पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पर्यटक अपनी पत्नी के साथ लैंसडौन पहुंचा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत कुमार दत्ता (आयु 71) पुत्र गोपाल चंद्र दत्ता 16 अक्टूबर को अपनी पत्नी राजेश्वरी दत्ता के साथ बंगाल से लैंसडौन घूमने आए थे। लैंसडौन घूमने के बाद 17 अक्टूबर को वह निजी वाहन से ताड़केश्वर धाम के दर्शन को जा रहे थे। लेकिन, ताड़केश्वर धाम के समीप पहुंचते ही अचानक सुजीत दत्ता के सीने में तेज दर्द होने लगा। जिससे वह बेहोश हो गए। आनन-फानन में उनकी पत्नी ने लोगों की मदद से उन्हें लैंसडौन कैंट अस्पताल पहुंचाया। सुजीत की गंभीर हालत को देखते हुए लैंसडौन से उन्हें राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के लिए रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *