शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। कोटद्वार रोड पर छतरीधार के समीप एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी स्कूटी से बंगर गांव में शादी से शामिल होने के बाद वापस अपने घर को लौट रहा था।
कोतवाल पौड़ी विनोद गुंसाई ने बताया कि सेंट थॉमस स्कूल मोहल्ला निवासी दीपक राणा उम्र 25 पुत्र चंद्रशेखर राणा पौड़ी ब्लाक के बंगर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्कूटी में घर लौट रहा था। कोटद्वार रोड पर छतरीधार में देर रात दीपक की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के पैराफिट से टकरा गई। बताया कि दुर्घना में दीपक सड़क से नीचे गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपक को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बताया कि हादसे में घायल युवक को परिजन एम्स ऋषिकेश लेकर जा रहे थे, लेकिन युवक ने एम्स पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। युवक के साथी मोहित सिंह ने बताया कि हादसे में दीपक के सिर पर गंभीर चोटें आ गई थी, उसके मुंह, नाक व कान से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। बताया कि मृतक के पिता ठेकेदारी करते हैं, उसके दो बड़े भाई हैं हैं। मोहित ने बताया कि घटना के बाद परिवार सदमे में है, जबकि युवाओं में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *