भूस्खलन से मकान के आंगन में आया मलबा

Spread the love

पिथौरागढ़। अस्कोट के बिजौरी में भूस्खलन से मकान के आंगन व पिछले हिस्से में मलबा भर गया है। बुधवार तीन बजे सुबह भवन स्वामी दीपा पोखरिया ने मिट्टी खिसकने की आवाज सुनी। बाहर देखने पर पूरा आंगन मिट्टी व बोल्डरों व पिछले हिस्से में मलबा भरा पाया। लगातार हो रहे भूस्खलन से मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। बताया कि मकान के पिछले हिस्से में मलबा आने से 3 गाय व 20 बकरियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
हावड़ा में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत, 30 से अधिक लोग बीमार, कई की हालत नाजुक
कोलकाता, एजेंसी। पूर्व बद्र्घमान जिले के बाद बुधवार को हावड़ा जिले के मालीपांचघड़ा थाना क्षेत्र के घुसुड़ी के धर्मूतल्ला इलाके में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है। मरने वालों की शिनाख्त अमित कुमार वर्मा, अनिल चौरसिया, रंजीत गुप्ता, लक्ष्मण साव, त्रिभुवन पंडित, सुकुमार चौधरी, प्रकाश मित्रा, बिस्कुट राय और राजेश्वर राय के रूप में हुई है।
पुलिस ने हालांकि आधिकारिक तौर पर छह लोगों के मरने की बात कही है। खबर मिलने के बाद हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। इलाके में तनाव के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि जहरीली शराब पीने से मौतें हुई हैं या फिर कोई और वजह है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में देशी शराब के ठेके के मालिक प्रताप कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि थाने के पीटे ही रेल लाइन के किनारे देशी शराब बेची जा रही थी। मंगलवार रात को वहां कई लोगों ने शराब पी। इसके कुछ देर बाद ही वे लोग बीमार पडने लगे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार शाम तक नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक बीमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *