मृतक आश्रितों ने नियुक्ति की मांग की

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रितों ने तहसील गेट में धरना दिया। उन्होंने परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने की मांग की। रविवार को उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में तहसील के बाहर दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर मृतक आश्रितों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। इससे रोडवेज मृतक आश्रित शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। बताया कि अन्य विभागों में मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जा रही है। लेकिन परिवहन निगम के मृतक आश्रितों की सरकार अनदेखा कर रही है। जिससे मृतक आश्रितों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने तक हर दिन धरना देने की बात कही। धरने में संरक्षक गंगा गिरि गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, संगठन मंत्री अनिता देवी, सत्य प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *