जापान में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश, शिंजो आबे पर अटैक के बाद हाई लेवल मीटिंग में फैसला

Spread the love

टोक्यो, एजेंसी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भरी सभा में गोली मारकर हत्या के बाद पीएम फुमिओ किशिदा ने कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य राजनेताओं के लिए सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। पीएम किशिदा ने नेशनल पब्लिक सेफ्टी कमिशन के अध्यक्ष निनोयू सातोशी, न्याय मंत्री और अन्य के साथ आबे पर हुए हमले को लेकर चर्चा के बाद यह कदम उठाया है। किशिदा ने अधिकारियों आतंकवाद और हिंसा के आगे कभी न झुकने की अपील की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सातोशी ने राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख को कैबिनेट मंत्रियों और जापान के अन्य शीर्ष राजनेताओं को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। शिंजो आबे शुक्रवार को नारा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनको गोली मार दी गई। हमले के बाद आबे को अस्पताल ले जाया गया, कुछ घंटे के भीतर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अस्पताल में अपने एक बयान में कहा है कि जब पूर्व पीएम को भर्ती कराया गया तो वो कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में थे। गोली लगने की वजह से उनके शरीर से पहले ही बहुत ज्यादा खून निकल चुका था। हालांकि, डक्टरों ने पूर्व पीएम को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।
इधर पुलिस ने घटनास्थल पर ही संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है, जहां बंदूक नियंत्रण संबंधी कड़े कानून हैं। स्वास्थ्य कारणों से दो साल पहले पद से हटने से पूर्व आबे ने जापान की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया और राष्ट्र के लिए एशिया में एक मजबूत भूमिका निभाने के प्रयासों का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *