धरा को पेड़ों से सजाएं, पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड की ओर से प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के अध्यक्ष शिवम नेगी की ओर से स्थापना दिवस के महत्व के बारे में बताया। सचिव ईशा बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। कहा कि बिना पर्यावरण हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इस मौके पर कोषाध्यक्ष उत्कर्ष नेगी, देवाशीष रावत, आशुतोष, अंकित डोबरियाल, अविनाश नैथानी, संदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *