केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में आई कमी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा में लगातार कमी आने लगी है। एक ओर सड़कों में मुश्किलें पेश करनी पड़ रही है वहीं पहाड़ों पर बरसात में संभावित खतरों को देखते हुए यात्रा में कमी आने लगी है। गुरुवार को केदारनाथ धाम में इस सीजन में सबसे कम यात्रियों ने दर्शन किए। गुरुवार को केदारनाथ में महज 4345 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। यह संख्या इस सीजन की सबसे कम संख्या है। वहीं केदारनाथ में अब तक कुल 831600 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। हालांकि यह अपने आप में रिकार्ड है। अभी बरसात के बाद सिम्बर और अक्टूबर महीने की यात्रा में यात्री संख्या में फिर से उछाल आने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *