वर्ष गांठ पर दीपक बड़ोला को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपक मोहन बड़ोला की 56वीं वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सदस्यों दीपक बड़ोला के योगदान को भी याद किया।
आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने दीपक मोहन बड़ोला के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि दीपक मोहन बड़ोला ने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। समाज सेवा में दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। नगर पालिकाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने दुगड्डा क्षेत्र के बेहतर विकास को लेकर कार्य किया। श्रद्धांजलि देने वालों में राम अवतार, सौरव, राहुल जैन, नितेश भटनागर, रवि गोयल, संजीव कपूर, विपिन गर्ग, राम प्रसाद डोबरियाल, प्रेम, नरेन्द्र, प्रदीप बड़ोला, विजय पसबोला, बबली बिष्ट, संजीव कोटनाला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *