जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में दीपक का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चाओं में आए दीपक कुमार ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह से भी मुलाकात की। इससे एक दिन पूर्व दीपक ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दीपक कुमार व उनके दोस्त विजय रावत से दिल्ली में मुलाकात की। संजय सिंह ने कहा कि युवाओं को कभी भी मौका मिले तो वह भीड़ का हिस्सा न बने बल्कि दीपक बनकर सामने आए। कहा कि दीपक ने पूरे भारत के लोगों हौसला बढ़ाया है। कहा कि इस घटना के बाद हिंदू मुस्लिम का शोषण करने वालों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। जहां मुस्लिम के साथ गलत हो रहा है वहां हिंदू समाज के लोग उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि देश के हर युवा को दीपक के जैसे बनना चाहिए। नफरत से हिंदूस्तान आगे नहीं बढ़ेगा। दीपक ने प्यार का बीज कोटद्वार में बोया है। दीपक की इस मुहिम को नफरतें खत्म नहीं कर सकती। कहा कि दीपक की कोई गलती नहीं थी उन्होंने तो एक बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया। चालीस वर्ष पुरानी दुकान का नाम बदलवाने के लिए पहुंचे और मारपीट करने लगे। जिम में घुसकर दीपक के साथ मारपीट की गई। यह बेहतर समाज के लिए ठीक नहीं है। कहा कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी अपील करते है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।