आर्मी पब्लिक स्कूल के दीपक नेगी ने किया नाम रोशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के छात्र दीपक नेगी ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र के प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। विद्यालय परिवार की ओर से छात्र को सम्मानित किया गया है।
आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के कक्षा दसवीं के छात्र दीपक नेगी ने हल्द्वानी में 1 से 6 मार्च के दौरान सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें पौड़ी जिले की टीम उपविजेता रही। रक्षा पंक्ति से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दीपक नेगी ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर हरमीत सेठी ने मेडल पहनाकर दीपक नेगी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वागीण विकास में खेल गतिविधियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधानाचार्य विजेन्द्र सुन्दरियाल ने कहा कि विद्यालय एवं शहर के लिए गौरवमयी उपलब्धि है। दीपक ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *