दीपाली, मीनाक्षी, श्रवण और अर्जुन ने जीती चैंपियनशिप

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : खेल कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली के तत्वावधान में श्रीकोट स्टेडियम में दो दिवसीय विद्यालयी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में एसजीआरआर की दीपाली रावत, अंडर-17 बालिका वर्ग में राइंका किलकिलेश्वर की मीनाक्षी, बालक वर्ग सेंट थेरेसा के श्रवण रावत व बिड़ला कैंपस के अर्जुन ने अपने-अपने वर्ग में चैंपियनशिप जीती।
प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष व अन्ना टीम के भोपाल सिंह चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल जीवन के लिए जरूरी बताए। खेल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कुमार फौजी ने कहा कि समिति के तत्वावधान में समय-समय पर विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और नशे से दूर रखना है। इस अवसर पर हरविंदर सिंह लक्की, कृपाल सिंह रावत, डा. मुकेश सेमवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, सभासद कु. विनोद मैठाणी, बृजमोहन मेवाड़, विकास शाह,अतुल उनियाल, दीपक चमोली, सुनीता बिष्ट, अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे। गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीपीएड प्रशिक्षुओं ने खेल निर्णायक की भूमिका निभाई।(एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *