जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत भाला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दीपांशी व बालक वर्ग में करण प्रथम रहे।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने किया। एनसीसी कैडेटस ने मार्च पास्ट किया। बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, जिसमें दीपांशी प्रथम, दिव्या द्वितीय व आयुषी तृतीय रही। बालक वर्ग में करण प्रथम, मनमोहन द्वितीय व नितिन तृतीय रहे। गोला फेंक के बालिका वर्ग में श्रद्धा प्रथम, अनामिका द्वितीय व आयुषी तृतीय रहे। बालक वर्ग में करण प्रथम, हिमांशु द्वितीय व सागर तृतीय रहे। कैरम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, इशु द्वितीय व कनिका तृतीय रहे। बालिकाओं के चक्का फेंक में आस्था प्रथम, दिव्या द्वितीय व पलक तृतीय रहे। बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, कार्तिकेय द्वितीय करण तृतीय रहे। शतरंज में यश थापा प्रथम, अनिरूद्ध कुमार द्वितीय व गौरिश तृतीय रहे। इस मौके पर सहायक कुलसचिव डा. अभिषेक शर्मा, राहुल राजपूत, गुरजंट सिंह, विकास पाल, शैलेश, सुमन, उज्जवल, शिवानी नेगी, मिलन रावत, कमल जोशी, हर्षित शर्मा, शशि, ब्रजेश, रवि, ज्योति नेगी, आकांक्षा मौजूद रहे।