बैडमिंटन में दीपशिखा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में वार्षिक क्रीडा समारोह में दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, बैडमिंटन, कैरम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में दीपशिखा ने पहला, दीपांजली ने दूसरा और साक्षी व प्रियंका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में रंजना ने पहला, प्रियंका रावत ने दूसरा व दीपशिखा ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में रंजना, कंचन रावत, दीपशिखा, 400 मीटर में रंजना, दीपशिक्षा, प्रियंका रावत ने क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोलाफेंक में प्रियंका रावत पहले, रंजना दूसरे व मोनिका तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में प्रियंका ने पहला, दीपांजली ने दूसरा व रितिका ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में प्रियंका ने पहला, रंजना ने दूसरा व कंचन ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष राजपाल सिंह, प्राचार्य डा.विद्याराय, क्रीडा प्रभारी डा.ऋषि कांत प्रजापति, पंकज सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *