इंजीनियर फैडरेशन अध्यक्ष को मानहानि की चेतावनी

Spread the love

देहरादून। पेयजल निगम के मुख्य अभियंता मुख्यालय सुरेश चंद्र पंत ने उत्तराखंड इंजीनियर फैडरेशन के अध्यक्ष को मानहानि का चेतावनी पत्र भेजा है। फैडरेशन पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। उत्तराखंड इंजीनियर फैडरेशन के महासचिव जितेंद्र सिंह देव ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मुख्य अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाया था कि उनके स्तर से एक होटल में बैठक आयोजित कर इंजीनियरों को बुलाया गया। उन्हें आंदोलन के लिए उकसाने के आरोप लगाए। सीएम से जांच की मांग की थी। इस पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने को मुख्य अभियंता ने अपनी मानहानि बताया। फैडरेशन अध्यक्ष को मंगलवार को पत्र लिख कर आपत्ति दर्ज कराई। फैडरेशन के इस पत्र को इंजीनियर विरोधी गतिविधि बताया। कहा कि ये फैडरेशन की आचरण नियमावली के विरुद्घ है। कूट रचना कर निगम विरुद्घ साजिश रची गई। इसके खिलाफ उनके स्तर से मानहानि का केस दर्ज कराने को मजबूर होना पड़ेगा। कहा कि 29 जनवरी को पेयजल निगम के आंतरिक मामलों में विचार विमर्श को लेकर इंजीनियरों के अनुरोध पर बैठक हुई थी। इसमें सभी मुख्य अभियंता समेत बड़ी संख्या में इंजीनियर शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *