पुरानी पेंशन बहाली को देहरादून कूच करेंगे शिक्षक

Spread the love

15 नवंबर को देहरादून में निकाली जाएगी शिक्षक संघ की रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 15 नवंबर को देहरादून में महारैली का आयोजन किया जायेगा। संघ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों से रैली में भाग लेने की अपील की।
शुक्रवार को संघ के जिलामंत्री दीपक नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही की गई। बताया कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन की ओर से 15 नवंबर को देहरादून में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। महारैली का परेड ग्राउंड से देहरादून सचिवालय के लिए प्रस्तान करेगी। बताया कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाली नहीं करती संघ का आंदोलन जारी रहेगा। इससे पूर्व भी संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *