देहरादून के छह सैंपल में पाए गए तीन नए वेरिएंट,70 फीसदी अधिक फैलने की क्षमता

Spread the love

देहरादून । कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 के आए तीन नए वेरिएंट ने एक बार फिर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। तीनों नए वेरिएंट वैक्सीन लगे लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। उधर, दून से लिए गए छह सैंपल में कोरोना के तीन नए वेरिएंट मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों की चिंता बढ़ गई है।
दून मेडिकल कलेज की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (वीआरडीएल) से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेजे गए छह सैंपल में तीन अलग-अलग वेरिएंट की पुष्टि हुई है। वीआरडीएल के को-इन्वेस्टिगेटर ड़ दीपक जुयाल ने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए छह सैंपल में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है।
बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट पुराने वेरिएंट की तुलना में 70 फीसदी अधिक फैलने की क्षमता रखता है। यह कोरोना का टीका लगा चुके लोगों को भी प्रभावित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *