देहरादून में युवती की हत्या का आरोपी पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
होटल एम्बेसडर देहरादून कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों हुई महिला की हत्या की गुत्थी पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने सुलझा दी है। श्रीनगर के महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए देहरादून पुलिस को सौंप दिया है।
महिला थाना श्रीनगर पुलिस की ओर से अपने क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति देहरादून से हत्या के अभियोग में वांछित है जो कि चमोली की तरफ जा रहा है, जिसकी आंखे भूरी है तथा एक पिठ्ठू बैंग लिये है। महिला थाना श्रीनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघनता से चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान एक वाहन से उपरोक्त हुलिये से मिलता जुलता का एक व्यक्ति मिला जिसे महिला थाना पूछताछ के लिये लाया गया। पूछताछ में विजय सिंह ने बताया कि पिछले रविवार को मैंने धारा चौकी के पास एक कमरा लिया व एक लड़की को अपने साथ पांच हजार रूपये देकर लाया था, हम दोनों की किसी बात पर कहासुनी हो गयी जिसके बाद मंैने लड़की का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और वहां से मथुरा उत्तर प्रदेश भाग गया। मुझे पता चला कि देहरादून पुलिस मुझे ढूंढ रही है इसलिए मैं पुलिस से बचने के लिये अपने गांव चमोली जा रहा था। महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी ने बताया कि अभियुक्त की कोतवाली शहर देहरादून को फोटो भेजी गई। कोतवाली शहर देहरादून की ओर से बताया गया कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कोतवाली नगर, देहरादून में आईपीसी की धारा 302 के तहत अभियोग पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को देहरादून पुलिस के सुर्पद कर दिया है। अभियुक्त के विरूद्ध जनपद पौड़ी/अल्मोड़ा/देहरादून में चोरी के अभियोग पंजीकृत है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी, उपनिरीक्षक प्रवीणा सिदोला, महिला कांस्टेबल अनीता, अरविंद कुमार शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *