सीनियर स्टेट बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में देहरादून, पौड़ी, मसूरी का दबदबा

Spread the love

देहरादून(। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 8 वीं दो दिनी उत्तराखंड सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले शनिवार से परेड ग्राउंड में शुरु हुए। पहले दिन देहरादून, पौड़ी और मसूरी की टीमों ने दबदबा दिखाया। प्रतियोगिता का प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 16 तथा महिला वर्ग की 9 टीमें राज्य के विभिन्न जिलों व उप-जिलों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक राय(ओएनजीसी), सुरेश रानौत(ओएनजीसी) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. निवेदिता रानौत, हेड स्पोर्ट्स ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर मनदीप ग्रेवाल महासचिव उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन, शैलजा असवाल भृगुवंशी महासचिव देहरादून जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, दिनेश असवाल, अंकित मलिक, गौतम चौहान मौजूद रहे। महिला वर्ग के परिणाम देहरादून बनाम यूएस. नगर (32-06) – देहरादून विजयी रुड़की बनाम पौड़ी (15-17) – पौड़ी विजयी मसूरी बनाम डीआईटी (20-04) – मसूरी विजयी पुरुष वर्ग के परिणाम हरिद्वार बनाम नैनीताल (37-29) – हरिद्वार विजयी मसूरी बनाम टिहरी (33-11) – मसूरी विजयी यू.एस. नगर बनाम चमोली (21-20) – यू.एस. नगर विजयी पिथौरागढ़ बनाम अल्मोड़ा (16-30) – अल्मोड़ा विजयी ऋषिकेश बनाम डीयू (02-40) – डीयू विजयी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी बनाम पौड़ी (18-28) – पौड़ी विजयी देहरादून बनाम डीआईटी (38-16) – देहरादून विजयी रुड़की बनाम अल्मोड़ा (29-16) – रुड़की विजयी मसूरी बनाम पौड़ी (35-16) – मसूरी विजयी हरिद्वार बनाम ऋषिकेश (29-12) – हरिद्वार विजयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *