देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी और नैनीताल टीमें खेलेगी सेमीफाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : श्रीकोट गंगानाली में सीडीएस बिपिन रावत स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ लीग मैच खेले गए। जिसमें देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी और नैनीताल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहला मैच जनपद पिथोरागढ़ एवं स्पोर्टस कॉलेज देहरादून की टीम के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्टस कॉलेज देहरादून की टीम विजयी रही व सेमीफाइनल मैच में प्रवेश किया। इसके अलावा पिथौरागढ़, पौड़ी व नैनीताल की टीम ने भी अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पांच नवंबर को सुबह सात बजे से स्टेडियम में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक जयकृत सिंह भंडारी, चंद्रमोहन सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद किमोठी, जेपी डिमरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। आयोजन में ब्लॉक खिर्सू के शारीरिक शिक्षक दलवीर सिंह शाह, गजे सिंह नेगी, दुर्गेश बत्र्वाल, दीवान सिंह रावत, मनीष कोठियाल, रामेश्वर रावत, मुकेश कुमार, केशर कोटियाल, पूजा जोशी, संध्या भंडारी, मनवीर पंवार, विकास पंवार आदि विशेष योगदान दे रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *