मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

रामनगर। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आहना रिजर्ट में मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
बीते दिनों आए परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को रामनगर की प्रमुख पांच समस्याओं समाज में नशे के कारण बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, बढ़ते अपराध, नशे पर रोक लगाने, वन गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, कुमाऊं-गढ़वाल मंडल को जोड़ने वाली एकमात्र कंडी सड़क, दुर्गा देवी -मैदावन मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोलने, रामनगर में संयुक्त बस अड्डे का निर्माण कराने, पीरूमदारा पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थाना बनाने की मांग की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *