दिल्ली-भराड़ी बस सेवा प्रभावित

Spread the love

बागेश्वर। दिल्ली-भराड़ी बस सेवा पिछले लंबे समय से प्रभावित हो गई है। एक बस के सहारे डेली सर्विस सेवा चल रही है। जो बस दिल्ली जा रही है वहीं तीसरे दिन लौट के आ रही है। इससे लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने विभाग से क्षेत्र की सबसे पुरानी सेवा को सही ढंग से चलाने की मांग की है। तांकि दीपावली पर्व पर लोग परेशान न हों। मालूम हो कि दिल्ली-भराड़ी रोडवेज बस सेवा सबसे पुरानी है। यह भवाली डिपो के अंतर्गत चलती थी। एक गाड़ी यहां आएगी और दूसरी जाएगी, लेकिन इधर कुछ दिनों से एक बस खड़ी है। जो बस जा रही है वही तीसरे दिन लौटकर आ रही है। लोगों को डेली सेवा नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि अब बागेश्वर डिपो बन गया है, इसका लाभ लोगों को मिलना चाहिए। दस दिन बाद दीपावली पर्व शुरू होने वाला है। लोग अपने घरों को आएंगे। यदि सेवा बहाल नहीं हुई तो लोगों की फजीहत होगी। लोगों ने परिवहन मंत्री से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर डिपो प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी उनकी बागेश्वर में कार्यशाला नहीं है। इस कारण जो बसें जिस डिपो से संचालित हो रही है वहीं ठीक हो रही है। बस जल्द ठीक होकर आ जाएगी। लोगों से जल्द सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *