दिल्ली मार्ग पर रोड़वेज ने फिर बढ़ाई चार बसें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दीपावली त्योहार को देखते हुए उत्तराखण्ड परिवन निगम के सबसे महत्वपूर्ण कोटद्वार डिपो ने दिल्ली मार्ग पर चार बसें बढ़ा दी है। अब दिल्ली मार्ग पर प्रतिदिन 20 बसें संचालित की जा रही है। दिल्ली मार्ग पर बस सेवाएं शुरू होने के बाद डिपो की आय में भी इजाफा होने लगा है। डिपो प्रशासन का कहना है कि दिल्ली मार्ग सहित अन्य मार्गों पर यात्री बढ़ने पर बसों को बढ़ा दिया जाएगा।
अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद कोटद्वार डिपो ने दिल्ली, जयपुर, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव, अमृतसर सहित अन्य शहरों के लिए बसें शुरू की गई। दिल्ली मार्ग पर पहले डिपो की ओर से 10 बसें संचालित की जा रही थी। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डिपो की ओर से बसों को बढ़ाया जा रहा है। विगत सात नवम्बर को भी डिपो की ओर से दिल्ली मार्ग पर 4 बसों को बढ़ाया गया गया था। दीपावली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। क्योंकि दीपावली पर्व में प्रवासी छुट्टी के दौरान दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आते है। सहायक महाप्रबंधक टीकाराम आदित्य ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर बुधवार से 4 बसें बढ़ा दी गई है। वर्तमान में दिल्ली मार्ग पर 20 बसें संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखकर बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *