शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ दिल्ली नगर निगम चुनाव, अब 7 दिसंबर का करें इतजार

Spread the love

 

नई दिल्ली, । दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार शाम (4 दिसंबर) को मतदान संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम तक चला था। 1349 प्रत्याशियों की किस्मत पर ईवीएम में बंद हो गई है। अब वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी। उस दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 2 दिसंबर को चुनाव प्रचार थम गया था। उससे पहले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया था।साढ़े पांच बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्डों 50 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर 5रू30 बजे से पहले रिपोर्ट करने वाले मतदाताओं का मतदान अभी भी जारी है। सभी वार्डों का मतदान का आंकड़ा देर शाम तक आ जाएगा।पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को दिल्ली में नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पूरी दिल्ली में कहीं से भी कोई गड़बड़ी व मारपीट व हिंसा की शिकायतें नहीं मिली। महरौली में एक बूथ पर ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया। द्वारका में एक मतदान केंद्र पर एक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता पर्ची के साथ प्रत्याशी के नाम व चुनाव चिह्न देने की शिकायत मिली। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जा सकती है। दिल्ली में सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था। दोपहर 12़30 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ, जो दोपहर 2़30 बजे बढ़कर 30: हो गया था। चार बजे तक 45 प्रतिशत आंकड़ा पहुंचा। तीनों निगमों के एकीकरण के बाद से यह पहली बार चुनाव हो रहा है। 2017 के पिछले निकाय चुनावों में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *