हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से ठिठुरी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

Spread the love

नईदिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ों पर कई सालों बाद दिसंबर में जल्दी शुरू हुई बर्फबारी से पर्यटक खुश हैं और दूसरी तरफ दिल्ली समेत मैदानी इलाकों का तापमान भी गिर गया।सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 21.6 दर्ज किया गया है, जो सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारतीय मौसम विभाग ने बर्फबारी को देखते हुए सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई प्रदेशों में मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है।उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर के इलाकों में बर्फबारी से तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ।सोनमर्ग में तापमान माइनस 9.7 और गुलमर्ग का तापमान माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे यहां विकास कार्य रोक दिए गए हैं। दक्षिण भारत के कई प्रदेशों में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *