दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दिनभर रहा जाम

Spread the love

विकासनगर। मतदान के दिन विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। विकासनगर से कालसी और कालसी से विकासनगर की तरफ आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी दिनभर जाम खुलवाने लिए मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर रसूलपुर में झडूपुर के पास एनएच के दोनों तरफ प्राथमिक विद्यालय में दो मतदान केंद्र बने हुए थे। दोनों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। प्रत्याशियों ने अपने बस्ते भी सड़क के दोनों तरफ लगा रहे थे। अपने वाहनों में मतदान करने के लिए आने वाले लोग भी सड़क पर ही वाहन खड़े कर रहे थे। जिससे विकासनगर से कालसी और कालसी से विकासनगर और अन्य स्थानों के आने-जाने वाले लोगों के साथ ही मतदान करने आने वाले लोग भी जाम से काफी परेशान रहे। दिनभर पुलिस जाम को हटाती रही। देर शाम तक मार्ग का जाम लगता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *