तीर्थनगरी में पंखे से झूलता मिला दिल्ली का युवक

Spread the love

नई टिहरी। केदारनाथ यात्रा पर निकले दिल्ली के एक युवक ने तीर्थनगरी देवप्रयाग स्थित रैन बसेरा में आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल पर युवक का शव पंखे पर झूलता मिला। जहां पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए श्रीनगर भेजा है। शुक्रवार दोपहर देवप्रयाग के शांति बाजार क्षेत्र स्थित रैन बसेरा में दिल्ली निवासी युवक का शव पंखे पर बेड शीट के सहारे झूलता मिला। एसएसआई अनिरुद्घ मैठाणी ने बताया कि बीते बुधवार को दिल्ली बुद्घ विहार निवासी संदीप कुमार वत्स(38) पुत्र अशोक कुमार देवप्रयाग पहुंचा और उसने रैन बसेरा में कमरा लिया। शुक्रवार दोपहर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो प्रबंधक विपिन डोभाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रबंधक डोभाल ने बताया कि युवक संदीप कुमार ने कमरा लेते समय बताया था कि, वह अपने दो अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर निकला था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह सोनप्रयाग से ही लौट आया। उसने श्रीनगर में इलाज व दवा के पर्चे भी उन्हें दिखाये व साथियों के वापस आने तक देवप्रयाग में रहने की बात कही। युवक ने रैन बसेरा के नीचे स्थित भागीरथी घाट में जाने की दो बार कोशिश भी थी, मगर प्रशासन की रोक के कारण वह यहां नहीं जा पाया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर प्रबधक ने कमरे के पीटे बनी खिड़की से युवक के शव को पंखे से झूलता देखा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक का शव पंखे से नीचे उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने दूरभाष से घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *