गंगोत्री यात्रा मार्ग पर दिल्ली के एक कांवड़िये की मौत

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री से कांवड़ जल लेकर लौट रहे दिल्ली के एक कांवड़ यात्री की तबीयत खराब होने पर मौत हो गई है। कांवड़ यात्री नौ साथियों के साथ कांवड़ जल लेकर केदारनाथ जा रहे थे। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लेकर दिल्ली सिविल लाइन निवासी शामी पुत्र दयाचंद (38) अपने भाई स्यालिगराम समेत नौ सदस्यों के साथ गत 4 जुलाई को दिल्ली से कांवड़ यात्रा पर निकले थे। गुरुवार 6 जुलाई को गंगोत्री से सुबह जल भरने के बाद शामी पैदल केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। 32 किमी की दूरी तय करने के बाद सुक्की टप के पास अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और अधिक दूरी तय करने पर पैरों ने काम करना बंद कर दिया। साथ में मौजूद भाई ने उसे पीएसची हर्षिल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात डेढ़ बजे उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। लगातार हालत बिगड़ने पर उसे आइसीयू में भर्ती किया गया और शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *