पुरस्कार के लिए चयन होने पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के सदस्यों की ध्रुवपुर में आयोजित बैठक में भारतीय दलित साहित्य अकादमी मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नन्दकिशोर ढ़ौंडियाल को डॉ. आम्बेडकर सहित्यश्री राष्ट्रीय सम्मान- 2022 हेतु चुने जाने पर हर्ष जताया है। यह सम्मान उन्हें 11 दिसम्बर 2022 को पंचशील नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 38 वें राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एस पी सुमनाक्षर व मुख्य अतिथियों के हाथों प्रदान किया जायेगा। इस दौरान पी एल खंतवाल, एस पी थपलियाल, चक्रधर शर्मा, चंद्रप्रकाश नैथानी, सुरेन्द्र लाल आर्य, शिव कुमार, विकास आर्य, आशीष कुमार, सतीश कुमार व मंजुल ढोंडियाल आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *