डीएम और एसपी ने शहीद दिवस पर पुष्प चक्र अर्पित किए

Spread the love

चम्पावत। पुलिस शहीद दिवस पर डीएम और एसपी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। डीएम विनीत तोमर और एसपी देवेंद्र पींचा ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। डीएम और एसपी ने बताया कि वर्ष 1959 में चीनी सैनिकों ने घात लगा कर हमला किया था। जिसमें दस पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। शहीदों की याद में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में कोतवाली पुलिस, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, अभिसूचना इकाई समेत तमाम लोगों को शहीदों को श्रद्घांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *