डीएम ने किया आयुष रक्षा किट रथ को हरी झंडी दिखा रवाना

Spread the love

चम्पावत। डीएम विनीत तोमर ने आयुष रक्षा किट रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रथ के जरिए आयुर्वेदिक विभाग चारों ब्लॉकों में आयुष किट का वितरण करेगा। शनिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट से आयुष रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.यूसी पाठक ने बताया कि पोस्ट कोविड और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और फ्रंट लाइन वर्कस को आयुष किट बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि किट से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले को तीन हजार आयुष रक्षा किट मिल चुकी हैं। बताया कि आयुष किट में रक्षा काढा, अश्वगंधा वटी, संशमनी वटी समेत तमाम जड़ी बूटी शामिल हैं। कहा कि का प्रयोग 15 दिन तक किया जा सकेगा। इस मौके पर एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया,सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीडीओ राजेन्द्र सिंह रावत और डॉ. गिरेंद्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *