डीएम ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने मंगलवार को सिम्बलचौड़ में प्रशिक्षण सेंटर, लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, डीएम आवास और राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में निर्माणाधीन ऑक्सीन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने बताया कि सिम्बलचौड़ में निर्माणाधीन प्रशिक्षण सेंटर को 10 दिन के अंदर पूरा करने को कार्यदायी संस्था को कहा गया है। डीएम आवास का निर्माण कार्य भी लगभग एक माह में पूरा हो जायेगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार विकास अवस्थी, लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *