डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला चिकित्सालय में लैब विस्तारीकरण और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्होंने विभागीय अफसरों को बेहतर सुविधाएं जुटाने को कहा। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लैब के विस्तारीकरण आधुनिकता के आधार पर करने, पांच सौ एमपीएल का ऑक्सीजन प्लांट व पुरानी पेयजल की टंकियों को हटाने के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह में लैब को आधुनिकता के साथ ही उसका विस्तारीकरण करने के निर्देश ग्रामीण निर्माण विभाग को दिए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में पांच सौ एमपीएल के ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय के बेसमेंट में खाली स्थान पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगी पानी की टंकियों का पुनर्निर्माण करने के निर्देश देते हुए लोनिवि व ग्रामीण निर्माण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर दो दिनों में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने पार्किंग की बेहतर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके शुक्ला, डॉ नीतू तोमर, डॉ श्रुति शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग श्रीपति डोभाल सहित कई विभागीय अफसर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *