डीएम ने किया आईसीयू वार्ड और कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने गुरूवार को देर सांय को जिला अस्पताल पौड़ी में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के लिए बनाए जा रहे आईसीयू बेड वार्ड और कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू बेड का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर निर्माणाधीन आईसीयू बेड का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कोविड कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना संक्रमित लोगों से फोन पर उनका हालचाल जाना तथा औषधी, उपचार आदि के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कोविड डेडिकेटेड जिला अस्पताल पौड़ी में निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि शीघ्र ही कार्य पूर्ण करें तथा कक्ष में जो सामान प्रयोग में नही आ रहा है उसे अन्यत्र स्थान पर रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कोविड वार्ड व अस्पताल परिसर में कोविड-19 जन जागरूकता सम्बन्धी फ्लेक्सी लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में संक्रमित व्यक्ति तथा अन्य तीमारदार को कक्ष में प्रवेश न करने दे ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। जिलाधिकारी ने कोविड कंट्रोल कक्ष का निरीक्षण कर संक्रमित व्यक्ति, ऑक्सीजन, पीपी किट की जानकारी सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों से फोन के माध्यम से उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. रमेश सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *