डीएम ने किया राजभवन मार्ग के भूस्खलन का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। बुधवार देर रात बारिश के कारण राजभवन मार्ग पर हुए भूस्खलन का जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग व वन निगम के अधिकारियों को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पेड़ों को तुरन्त काटने को कहा। पेड़ काटने के लिए जिलाधिकारी ने मौके पर ही आपदा मद से 30 हजार रुपए स्वीकृत किए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियन्ता लोनिवि व उपखण्ड अधिकारी विद्युत को संयुक्त निरीक्षण कर सड़क मरम्मत में बाधा बन रहे पेड़ों को भी कटवाने को कहा। सड़क पर यातायात सुचारु करने के लिए भीतर की ओर सड़क की कटिंग करें, जिससे कि ज्यादा जल्दी सड़क तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि पेड़ो की कटिंग के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीम को उपकरणों के साथ मौके पर तैयार रहेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि दीपक गुप्ता, डीएलएम दिनेश चन्द्र पंत, उपखण्ड अधिकारी विद्युत पयंक पाण्डे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *